Wed. May 20th, 2026

***फ़िरोज़ाबाद- अखिलभारतीय विद्यार्थी परिसद द्वारा मिशन साहसी की शुरुआत … मिशन शाहसी चलाकर बालिका विद्यालय में लड़कियों को दिया जा रहा मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण… 29 तारीख तक चलेगा प्रशिक्षण।

मिशन साहसी के अंतर्गत सैकड़ो छात्राओं को आत्म रक्षा के लिए दिया जा रहा प्रशिक्षण

— अंतरराष्ट्रीय स्तर के कराटे प्रशिक्षणो के द्वारा दिया जा रहा है

शिकोहाबाद। मिशन साहसी के अंतर्गत आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्राएं इकाई द्वारा 25 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक चलने वाले मिशन साहसी के निमित्त चलने वाले कार्यक्रम के पहले दिन पालीवाल डिग्री कॉलेज, मधु महेश्वरी बालिका विद्या मंदिर, शांति देवी आहूजा डिग्री कॉलेज, केशव पुरम सरस्वती इंटर कॉलेज, यंग स्कॉलर एकेडमी आदि कालेजो की छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण दे रहे बबिता यादव, अर्पित यादव, सुरभि महाजन, सुकेश, आदि अंतरराष्ट्रीय ट्रेनरों द्वारा दिया जा रहा है। नगर से छात्रा प्रमुख पल्लवी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद द्वारा छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए देशभर में मिशन साहसी कार्यक्रम के नाम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विद्यार्थी परिषद का उद्देश्य देश की आधी आबादी छात्राओं को सशक्त बनाना है। छात्राएं आत्मनिर्भर बनें एवं अपने आप को कैसे सुरक्षित कर सकें। नगर सह छात्रा प्रमुख बबली यादव ने कहा कि आज पहले दिन पिन के द्वारा छात्राएं अपना बचाव कैसे कर सकती हैं वो मचलको द्वारा छेड़छाड़ किये जाने के द्वारा अपना बचाव किस प्रकार कर सकते हैं इस अवसर पर तहसील छात्रा प्रमुख सोनाली, प्रिंसी राजपूत, आरती यादव, निक्की कुमारी , अध्यक्ष डॉक्टर आरबी पांडेय, विभाग संयोजक मयंक तिवारी, हरिओम शाक्य, राहुल जादौन गौरव यादव, उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *