Wed. May 20th, 2026

***फ़िरोज़ाबाद – जेएस यूनिवसिर्टी के प्रथम दीक्षांत समारोह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

फिरोजाबाद। जेएस यूनिवसिर्टी के प्रथम दीक्षांत समारोह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

साथ में सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव-सांसद अक्षय यादव ने भी की शिरकत

फिरोजाबाद। जेएस यूनिवसिर्टी का प्रथम दीक्षांत समारोह धूमधाम के साथ यूनिवर्सिटी परिसर में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन हो गया है। उनके साथ ही सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव एवं सांसद अक्षय यादव, सांसद धर्मेन्द्र यादव संग कई नेताओं ने भी शिरकत की है पूर्व मुख्यमंत्री विश्वविद्यालय की विभिन्न परीक्षाओं में उत्तीर्ण 130 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक, रजत पदक, कास्य पदक से सम्मानित कर रहे हैं। इसके अलावा जेएस यूनिवर्सिटी दो महान विभूतियों को डिलीट और पीएचडी की उपाधि से सम्मानित कर रहे हैं। प्रसिद्व कवि साहित्यकार सोम ठाकुर को डिलीट की उपाधि से सम्मानित किया जा रहा है। उद्योगपति ग्रीश मोहन को पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया जा रहा है। अलावा इसके जेएस यूनिर्सिटी का गूगल एंडोर्ड प्लेटफार्म पर एक एप लोड किया जा रहा है कार्यक्रम में जेएस यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डा. सुकेश यादव, डायरेक्टर गौरव यादव, उप कुलाधिपति डा. पीएस यादव, डा. अशोक कुमार आदि ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जोशीला स्वागत किया |

फ़िरोज़ाबाद के शिकोहाबाद में जे एस यूनिवर्सिटी से समारोह में आये पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बीजेपी के लोगों ने गंगा को मईया कहा था। आज गंगा व यमुना का क्या हाल है, सबको पता है। गंदगी के मामले में बीजेपी देश को नंबर एक पर पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था पर पूछे गए सवाल पर कहा कि जबसे सीएम साहब ने ठोंकने की बात कही है तबसे कहीं जनता जनता को ठोंक रही है तथा कहीं पुलिस… ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *