फिरोजाबाद – शिकोहाबाद थाना क्षेत्र स्थित महुल्ला रुकनपुर के प्लाट में सुरंग के अंदर से 70 पेटी अवैध शराब पकड़ी ….
-पूरा मामला शिकोहाबाद थाना क्षेत्र स्थित महुल्ला रुकनपुर का है जहाँ महेश चंद्र के प्लाट में सुरंग के अंदर लगबग 70 पेटी अवैध शराब की रखी हुई थी यह शराब हरयाणा से अवैध रूप से लायी गयी थी पुलिस ने सेकड़ो की तादात में हॉलमार्क, ठक्कन भी बरामद किए है पुलिस ने महेश चंद्र व सौरभ को मौके से गिरफ्तार किया है सीओ इंदु प्रभा सिंह ने बताया कि इसकी बाजारू कीमत लगबग ढाई लाख है पुलिस लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इसे अपनी बड़ी कामयाबी मानते हुए पीठ थप थपा रही है लेकिन ये बात अलग है कि पिछले कुछ महीनों में फिरोजाबाद पुलिस ने जिले में भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी है लेकिन उसके बावजूद भी अवैध शराब का कारोबार जिले में थमने का नाम नही ले रहा है जो आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पुलिस के लिए बड़ी चुनोती है ।
