Wed. May 20th, 2026

फ़िरोज़ाबाद – वृहद वृक्षा रोपण कार्यक्रम की हुई शुरुआत, शिकोहाबाद प्रेस क्लब को किया सम्मानित।

परिवार शक्ति संघ संस्था ने किया मीडियाकर्मियों का सम्मान साथ ही वृहद वृक्षा रोपण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

शहर में एक हजार से ज्यादा पोघो का करेंगे रोपण

फिरोजाबाद । परिवार शक्ति संघ, उ.प्र. द्वारा हाईवे पर रूपसपुर स्थित एसीएमटी कॉलेज में पत्रकार सम्मान समारोह आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य डॉ. अजब सिंह यादव ने की । कार्यक्रम में सभी अतिथियों का एसीएमटी ग्रुप के चेयरमैन योगेश यादव एवं परिवार शक्ति संघ के सदस्यों द्वारा सम्मान किया गया । इसके उपरांत शिकोहाबाद शहर के सभी पत्रकारों का सम्मान प्रतीक चिन्ह देकर किया गया, जिसमे वर्तमान समय में पत्रकारिता कर रहे तथा पूर्व में पत्रकार रहे मीडियाकर्मियों का सम्मान हुआ ।

कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर पहुँचे उप कृषि निदेशक हंस राज जी , जिला उद्यान अधिकारी विनय यादव जी व जिला जेल अधीक्षक अकरम खान जी ने वृक्षारोपण कर कार्यक्रम की सुरुआत की कार्यक्रम में बोलते मुख्य अतिथि जेल अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान ने कहा आज केे समय मे पेेेड़ लगाना बहुत ही जरूरी है लोगो ने प्रकृति से खिलवाड़ किया है जिसका खामयाजा हम उठा रहे है अगर आज भी हम अपनी भूल सुधारकर पेड़ो को लगाना सुरु करें तव कही जाकर हमारी आने बाली पीढ़ियों को स्वक्ष ऑक्सीजन मिलती रहेगी साथ ही पत्रकारो के सम्मानित करने पर कहाँ पत्रकार चौथा स्तंभ कहा जाता है । आज के समय में पत्रकार समाज को नई दिशा दिलाने में अपनी सही भूमिका अदा करता है । विशिष्ट अतिथि समाजसेवी अब्दुल वाहिद ने कहा कि वृक्षों से हमें काफी लाभ है । इस अवसर पर जिला उप कृषि निदेशक हंसराज सिंह, उद्यान अधिकारी विनय यादव , ब्रजेश यादव, ह्रदेश कुमार यादव, सुरेश कुमार यादव, विकास कुमार यादव , अनिल यादव, सतेंद्र कठेरिया, विवेक आदि मौजूद रहे । वहीं पत्रकारों में दिनेश बैजल, अरुण शर्मा उर्फ सप्पु, दिनेश वशिष्ठ, ब्रजेश राठौर, देवेन्द्र चौहान, शशांक मिश्रा , अतुल यादव राममोहन शर्मा , प्रदीप शर्मा व शिकोहाबाद प्रेस क्लब के सभी सदस्य व पदाधिकारी भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *