Wed. May 20th, 2026

फ़िरोज़ाबाद – नसीरपुर क्षेत्र के नगला चंदा में तेज हवाओं के चलते चार घरों की दीवार गिरी, चार लोग दबे,

नगला चंदा में तेज हवाओं के चलते चार घरों की दीवार गिरी, चार लोग दबे,

घायलो को अस्पताल में कराया भर्ती

थाना नसीरपुर के गाव नगला चंदा दीवार गिरने से उसके नीचे एक ही परिवार के तीन दीवार के नीचे दब गए। दीवार गिरने की घटना से गाव में हडकंप मच गया। मौके पर लोगो की भीड जमा हो गई। ग्रामीणों ने कडी मसक्कत के बाद दीवार के मलवे में दबे तीनों लोगों को बाहर निकाला। ग्रामीण घायलो को उपचार के लिए सयुक्त जिला अस्पताल लेकर आए। जहा पर तीनों का उपचार किया जा रहा है।

मानिक चंद्र उम्र 40 पुत्र गंगा सिह निवासी नगला चंदा थाना नसीरपुर अपने परिवार के साथ गाव में दीवार पर टिनसेट डालकर उसमें रहते हैं। साथ ही उसी दीवार पर एक छप्पर रखकर उसमें पशु रखते हैं। बुधवार की सायं तेज हवाओ के साथ बरसात आने के चलते अचानक से टिनसेड व छप्पर उडने लगा। इसी दौरान उसकी पत्नी मीना वर्तन साफ कर रही थी वही बालिका किरन उम्र 8 वर्ष बैठी हुई थी। अचानक से तेज हवाओ के चलते पूरी दीवार भरभराकर गिर पडी। जिससे उसमें बैठे तीनों लोग उसके नीचे दब गए। किसी तरह से मानिकचंद्र बाहर निकल आया। हादसा होते ही गाव में अफरा तफरी मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड जमा हो गई। ग्रामीणों ने कडी मसक्कत के बाद दीवार के मलवे में फसे लोगों को बाहर निकाला लेकिन तब तक तीनों की हालत काफी खराब हो चुकी थी। ग्रामीण आनन फानन में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए। जहा पर उनका उपचार किया जा रहा है। इसके साथ ही गाव में गौरव पुत्र बलवीर सिह की घर की दीवार गिर पडी जिसमें उसकी पत्नी अनीता के हाथ में मामूली चोट आई है। इसके साथ ही गाव में राजवीर पुत्र गीतम सिह, प्रेमवीर पुत्र सुल्तान सिह की दीवार गिरी लेकिन दोनों परिवार के लोग पूरी तरह से सुरक्षित है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *