Wed. May 20th, 2026

यूटा चलाएगा सदस्यता अभियान

फ़िरोज़ाबाद- प्रदेश अध्यक्ष परम् आदरणीय श्री राजेंद्र सिंह राठौर के आदेशानुसार आज फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में स्थित हरि ॐ रेस्टूडेंट में एक कार्यकारणी मीटिंग का आयोजन किया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आगरा से पधारे आदरणीय श्री वी.पी. सिंह बघेल  (प्रदेशकोषाध्यक्ष) ने जिला कार्यकारिणी एवं ब्लॉकध्यक्ष को कार्य करने की शैली पर जोर दिया और सभी को अनुशासनपूवक अपनी अपनी जिम्म्मेदारी उठाने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि संगठन से बढ़कर कुछ नही होता उन्होंने सभी से आग्रह किया कि संगठन को और अत्यधिक सक्रियता देने को हर पदाधिकारी को जिम्मेदारी उठानी होगी।एवं जिलाध्यक्षा श्रीमती जया शर्मा  ने अपने 1वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियो को सामने रखा और जिले में बड़े स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने के निर्देश दिए कार्यक्रम के अंत मे जिलाध्यक्षा ने मुख्यातिथि को कदम का पौधा देकर स्वागत किया। एवं सभी पदाधिकारियों ने चाय पकौड़ी का आंनद लिया।आज इस मौके पर कृष्णमुरारी (महामंत्री),मुकेश राजपूत (वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष),श्रीमती कोमल सक्सेना (जिला संगठन मंत्री) गोपाल कौश संयुक्त मंत्री,आशीष पोरवाल (जिला मीडिया प्रभारी ), डॉ सीमा राघव, (अरॉव अध्यक्ष)ब्लॉक महामंत्री डॉ जे टी सिंह,ब्लॉक कोषाध्यक्ष रामनारायण पोरवाल, ब्लॉक उपाध्यक्ष शशिकांत, संयुक्त महामंत्री सुरेन्द्र कुमार, प्रचार मंत्री देवलता,मुकेश यादव,(ब्लॉकध्यक्ष खैरगढ़),यतेंद्र यादव (ब्लॉकध्यक्ष नारखी),उर्वशी उपाध्याय (ब्लॉकध्यक्षा टूण्डला), कौशल प्रताप (एका)डॉ जगतेन्द्र सिंह (ब्लॉकमंत्री अरॉव), दुष्यंत भारद्वाज नगर अध्यक्ष ,ललिता सिंह (ब्लॉकउपाध्यक्ष), नरेंद्र गौतम ,शबीना कौशर (प्रचार मंत्री,) राहुल यादव(बलीपुर तापस्य),गोविंद सिंह यादव ब्लॉक (महामंत्री मदनपुर),आशीष अग्रवाल ब्लॉक कोशाध्यक्ष, उमाशंकर बघेल (ब्लॉक महामंत्री नारखी),संदीप यादव ब्लॉक(कोषाध्यक्ष जसराना),अनूप यादव, प्रदीप कुमार सक्सेना,रामनारायण पोरवाल,अवनीश कुमार ,प्रमोद कुमार,असीम विक्रम सिंह,उमाशंकर सिंह,सुरेंद्र सिंह,नूपुर सिंह, शिवेंद्र प्रताप सिंह,सविता वर्मा अरुण गुप्ता, कमरुद्दीन आदि शिक्षक साथी मौजूद रहे।

 

व्यरो रिपोर्ट फ़िरोज़ाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *