Wed. May 20th, 2026

फ़िरोज़ाबाद – सिरसागंज के राष्ट्रीय संत कवि बहादुर सिंह निर्दोषी का 79 वां जन्मदिन मनाया।

सिरसागंज के राष्ट्रीय संत कवि बहादुर सिंह निर्दोषी का 79 वां जन्मदिन मनाया।

सिरसागंज के राष्ट्रीय संत कवि बहादुर सिंह निर्दोषी का 79 वां जन्मदिन सत्यम शिवम फाउंडेशन के तत्वावधान में सरिता जादौन द्वारा बाल कल्याण इंटर कॉलेज अरॉव रोड पर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया…कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रंजना सिंह , बिंदु मिश्रा व बलराम मोटवानी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया । विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर एक कवि सम्मेलन किया गया जिसमें शहर के कवियों ने काव्य पाठ किये एक नन्हेसे कवि उज्जवल मिश्रा ने शहीदों को नमन करते हुए बहुत अच्छी रचना से सभी स्रोताओं का मन मोह लिया, सभी लोगों ने इस नन्हे कवि की काफी सराहना की। कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों ने राष्ट्रीय संत कवि बहादुर सिंह निर्दोषी की लंबी उम्र एवं स्वस्थ रहने की कामना की कार्यक्रम में हास्य कवि विनोद राजयोगी जी ने हास्य पाठ करते हुए सभी उपस्थित लोगों को हसने पर मजबूर कर दिया.. कवि सतीश चंद्र समर्थ ने मंच का संचालन के साथ सुंदर काव्य पाठ किया इनके साथ साथ कवि सुवोध सुंदरम, वलराम साई, अशोक जैन, व मुन्नालाल मयूर ने भी सुंदर काव्य पाठ किया कार्यक्रम में राम कारण सिंह महेंद्र सिंह संतोष सिंह व ईश नंदनी ने अपना अहम योगदान दिया।

 

रिपोर्टर-आदित्य प्रताप सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *