फिरोजाबाद – शब्दम् सांस्कृतिक कार्यशाला में 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया
शब्दम् सांस्कृतिक कार्यशाला में 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया
शब्दम् स्पिक मैके ने आयोजित की ध्रुपद गायन कार्यशाला ।
विश्व प्रसिद्ध ध्रुपद गायक प्रशांत मलिक एवं निशांत मलिक ने दी शब्दम् के मंच पर प्रस्तुति ।
शिकोहाबाद। मलिक ब्रदर्स के नाम से विख्यात प्रशांत मलिक एवं निशांत मलिक की युगलबंदी में ध्रुपद गायन कार्यक्रम 150 विद्यार्थियों के मध्य सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन शब्दम् एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम में डीपी पब्लिक स्कूल, पालीवाल पब्लिक स्कूल, लाॅर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल एवं शिकोहाबाद पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में कलाकारों द्वारा ध्रुपद गायन की प्रस्तुति दी गई तथा विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों एवं अध्यापकों का ध्रुपद गायन से परिचय कराया। पखावज पर अपनी प्रस्तुति दे रहे गौरव शंकर उपाध्याय ने विद्यार्थियों को पखावज की बारीकियों के बारे में बताया।
मलिक ब्रदर्स ने इस संगीत का प्रशिक्षण अपने पिता धु्रपद वि़द्वान पण्डित प्रेम कुमार मलिक एवं दादा ध्रुपद सम्राट पण्डित विदुर मलिक से प्राप्त किया। मलिक ब्रदर्स की मुख्य विधा गोहरवानी एवं खण्डरवानी है। मलिक ब्रदर्स ने 1999 से अभी तक करीब 25 देशों में भ्रमण किया जिनमें दरबार विश्व संगीत समारोह- लंदन, रूड़लस्डेट इंटरनेशनल संगीत समारोह- रूडल स्डेट, जर्मनी, लिजार्ड विश्व संगीत महोत्सव-लंदन, विश्व योगा दिवस समारोह- बर्लिन, जर्मनी, इंडियन काउंसील फार कल्चरल रिलेसन्स महोत्स- जर्मनी, स्पेन, बेलजियम, फ्रांस, स्टेमिन विश्व संगीत समारोह – बाजल स्विटरजर लैण्ड़, प्रमुख हैं।
मलिक ब्रदर्स को कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। जिनमें प्रमुख हैं… वर्ष 2013-14 में केद्रींय संगीत नाटक अकादमी से उस्ताद विस्मिल्ला खां युवा अवार्ड से नवाजा गया। वर्ष 2015 में बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार के द्वारा बिहार राज्य अवार्ड, बिहार कला पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पण्डित मनमोहन भट्ट मैमोरियल एवार्ड 2017 में पद्मभूषण पण्ड़ित विश्वमोहन भट्ट के द्वारा दिया गया। वर्ष 2018 में राष्ट्रीय अवार्ड महाराणा मेवाड फाउण्डेशन, संगीत के क्षेत्र में उदयपुर के डगर घराना अवार्ड से नवाजा गया। अंतरराष्ट्रीय ध्रुपद धाम ट्रस्ट जयपुर के द्वारा ध्रुपद नाथ रत्न अवार्ड 2016 में दिया गया।
कार्यक्रम में शब्दम् वरिष्ठ सलाहकार मंजर उल वासै, अरविन्द तिवारी, स्पिक मैके चैप्टर से मनोज कुलश्रेष्ठ, पुष्कर तिवारी, दीपक औहरी, अभिषेक श्रीवास्तव, मोहित जादोंन, सविता शर्मा एवं पालीवाल पब्लिक स्कूल से अंजु मुदगल, सुचेता, दीप्ती माथुर, डीपी पब्लिक स्कूल से परिधी चतुर्वेदी, पलक यादव, देवेन्द्र कुमार, लाॅर्ड कृष्णा से रूपाली अग्रवाल, इन्दु यादव शिकोहाबाद पब्लिक स्कूल से मनोहर सिंह शिक्षकगण एवं प्रीती औहरी, अनिल पालीवाल उपस्थित रहे।
