टूंडला स्टेशन रोड स्थित गिहार बस्ती में शौचालय निर्माण का स्थानीय लोगों ने किया विरोध
फिरोजाबाद के टूंडला स्टेशन रोड स्थित गिहार बस्ती में शौचालय निर्माण का स्थानीय लोगों ने किया विरोध। नगर पालिका प्रशासन पर लगाया अनदेखी का आरोप। टॉयलेट बनाने के बाद नहीं पहुंचता पानी। गंदगी से रहना हो जाता है मुश्किल।
नगर के स्टेशन रोड स्थित गिहार बस्ती में पूर्व में नगर पालिका प्रशासन द्वारा सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया था। अनदेखी के चलते वहां नारकीय हालात हो गए। गलियों और सड़कों में शौचालय का मल बहने लगा। जिसके चलते स्थानीय लोगों का घरों में रहना भी दुश्वार हो गया। शिकायत के बाद भी शौचालय की साफ सफाई नहीं कराई गई। मंगलवार को नगर पालिका प्रशासन द्वारा दूसरे सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराए जाने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया और शौचालय के स्थान पर धर्मशाला बनवाए जाने की मांग की । इसे लेकर लोगों ने काफी देर तक हंगामा किया
