बजरंगदल के जिला संपर्क प्रमुख ने अपनी टीम के साथ बिस्कुट और पानी के पाउच का किया वितरण
फ़िरोज़ाबाद—- जहां देश में लॉक डाउन लागू है वही रोज तबके कमाने खाने वालों के लिए संकट बढ़ गया है। इसी के चलते समाजसेवियों व समाजसेवी संस्थाओं द्वारा भोजन की व्यवस्था भी की जा रही है। इसी क्रम में कठफोरी आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आज रंग दल के जिला संपर्क प्रमुख विरुद्ध क्रय ने अपनी टीम के साथ बस के द्वारा निकल कर जा रहे प्रवासी मजदूरों और अन्य यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सभी लोगों को ठंडे पानी के पाउच और बिस्कुट के पैकेट का वितरण किया। वीरू धाकरे जिला संपर्क प्रमुख बजरंग दल ने बताया कि आज हमने अपनी टीम के साथ मिलकर सोशल स्टेशन का पालन करते हुए बसों के द्वारा अपने घर जा रहे प्रवासी मजदूरों को पानी के पाउच और बिस्कुट के पैकेट का वितरण किया है। इस मौके पर शिवप्रताप सौरभ, विष्णु तोमर, अभिनव, प्रवीन कुमार, पंकज, रजत ,हीरो धाकरे ,शीलू, अनुज ,ऋषि देव आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर – आदित्य प्रताप सिंह
