Wed. May 20th, 2026

विश्व मानवाधिकार परिषद ने प्रशासनिक अधिकारियों का किया सम्मान

फ़िरोज़ाबाद— कोरोना संकट काल में अपने आप को खतरे में डालकर समाज में संक्रमण फैलने से रोकने के लिए प्रशासनिक अधिकारी जी जान से जुटे हैं। अपने कर्तव्य निर्वाह के दौरान रेड जोन जैसे संक्रमित क्षेत्रों में जाकर जनमानस के दुख दर्द को दूर करने का यथासंभव प्रयास में जुटे हैं। इन कोरोना फाइटरो को प्रोत्साहन के लिए जनमानस विश्व मानवाधिकार परिषद लखनऊ ने सम्मानित करने का निर्णय लिया है। संस्था के निर्देशानुसार ललित कुमार यादव जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद में प्रोत्साहन प्रमाण पत्र भेंट किए हैं सम्मान पाने वालों में सीओ सिरसागंज डॉक्टर ईरज राजा आईपीएस और थानाध्यक्ष सिरसागंज सुनील कुमार तोमर को चुना गया। इन्होंने कोरोना महामारी की विषम परिस्थितियों में काफी सराहनीय कार्य किया जो कि अपनी जान की परवाह किए बिना नागरिकों को इस महामारी के बचाव के बारे में समझा रहे हैं। या दोनों अधिकारी लोगों को लोग डाउन के नियमों का पालन करवाने पर जोर दे रहे हैं।

रिपोर्टर- आदित्य प्रताप सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *