Wed. May 20th, 2026

प्रदेश की पहली तहसील के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा शिकोहाबाद मॉडल

उत्तरप्रदेश की पहली तहसील के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा शिकोहाबाद मॉडल

जमीनी विवादों निस्तारण के साथ साथ मौके पर किये जायेंगे विकास कार्य – डीएम  
 
 फ़िरोज़ाबाद / शिकोहाबाद।   फ़िरोज़ाबाद की शिकोहाबाद तहसील में कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह ने की। मुख्य अतिथि  सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौंन, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ. मुकेश वर्मा, सीडीओ नेहा जैन, एसपी ग्रामीण राजेश कुमार रहे।  एसडीएम नरेंद्र सिंह ने प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्र की जमीनी विवाद के निस्तारण एवं ग्राम विकास की योजना के लिए पायलेट प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह, क्षेत्रीय सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौंन, विधायक डॉ. मुकेश वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया ।

जिलाधिकारी ने पायलेट प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से सभी अतिथियों और आगंतुकों को जानकारी दी। इसके बाद यह प्रोजेक्ट कैसे काम करेगा, इसकी पूरी रूपरेखा समझाई । प्रोजेक्ट के माध्यम से ट्रायल के रूप में 10 गांवों को चयनित किया है। इन गांवों में प्रोजेक्ट की सफलता के बाद इसे पूरे क्षेत्र में लागू किया जायेगा। प्रोजेक्ट की सफलता के लिए उप जिलाधिकारी को सांसद, विधायक, डीएम, सीडीओ, एसपी ग्रामीण के साथ ही अन्य लोगों ने भी उन्हें बधाई और सहयोग का आश्वासन दिया।
       इस अवसर पर सीओ इन्दुप्रभा, तहसीलदार सत्यप्रकाश सिंह, एक्सईएन विद्युत झब्बूराम, नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी  अवधेश कुमार यादव, बीडीओ  प्रवीना शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तौमर, प्रभारी निरीक्षक नसीरपुर बीडी पांडेय  समेत तहसील स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। संचालन जीआईसी के प्रधानाचार्य अशोक अनुरागी ने किया। तहसीलदार सत्यप्रकाश ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *