Wed. May 20th, 2026

सिरसागंज पुलिस ने लुटेरों का गैंग दबोचा

SOG प्रभारी कुलदीप सिंह के साथ संयुक्त कार्यवाही में सिरसागंज पुलिस ने लुटेरों का गैंग दबोचा,3 आरोपी फरार

July 22, 2020

फिरोजाबाद। सिरसागंज पुलिस एवं एसओजी ने संयुक्त कार्यवाही कर हाइवे पर आए दिन लूट,छिनैती,चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गैंग के तीन लुटेरों को दबोचा हैं। जबकि उनके तीन साथी फरार हो गए। इनका हाईवे आदि जगहों पर होने वाली अधिकतर वारदातों में हाथ था। पुलिस ने इनके कब्जे से दो चोरी की बाइक,सोने के जेवर आदि सामान बरामद किया हैं। इन पर कई मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस फरार लुटेरों की तलाश कर रही हैं। बदमाशों ने क्षेत्र में दहशत मचा रखी थी।

सीओ सिरसागंज ईराज राजा ने बताया कि लगातार क्षेत्र में कुछ दिनों से लूट,छिनैती,चोरी आदि की घटनाएं हो रही थी। विगत दिनों पूर्व लूट के उद्देश्य एक व्यक्ति के कंधे में गोली मारी थी। गैंग ने सिरसागंज में कई वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस काफी दिनों से इस गैंग को ट्रेस कर रही थी। सिरसागंज पुलिस और एसओजी ने बुधवार को संयुक्त ऑपरेशन चला पूरे गैंग को हिरासत में लिया हैं।

पकड़े गए लुटेरों में दो इटावा के और एक सिरसागंज का हैं जिनमें रौकी पुत्र कन्हैयालाल निवासी पूठारमपुरा  चौविया इटावा,वीरू नागर पुत्र राजेश निवासी ग्राम टिटिटला वकेवर जिला इटावा,शिवम उर्फ चपटा पुत्र रविन्द्र यादव निवासी कुन्जपुरा रोड सिरसागंज हैं।इनके तीन साथी वाजिद पुत्र यूनिस खां निवासी फकीर टोला थाना सिरसागंज प्रध्युमन गुप्ता उर्फ अमित गुप्ता पुत्र वेदप्रकाश निवासी खडकोली वसरेहर इटावा,गोलू गुप्ता पुत्र रामगोपाल गुप्ता निवासी फ्रैन्डस कालोनी सोथरा रोड सिरसागंज फरार हैं।

यह एक जगह बैठ कर प्लानिंग करते थे और उसके बाद हाईवे आदि जगहों पर अलग अलग तरह से वारदातों को अंजाम देते थे। पकड़े गए लुटेरों से दो चोरी की मोटरसाइकिल अपाचे व स्प्लेंडर,चैन दो सोने के पेंडल,एक टाप्स, बैंक मैनेजर से लूटा गया बैग,लैपटॉप,पैन कार्ड,आधार कार्ड,कागजात तथा दो अवैध तमंचा,कारतूस,दो खोखा कारतूस बरामद की हैं। लैपटॉप को उन्होंने ठिकाने लगा दिया हैं। पुलिस अन्य सामान की रिकवरी जल्द कर लेगी और फरार लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पुलिस इन्हें ट्रेस करने में लगी हैं। पुलिस ने ऐसे सभी अपराधियों की लिस्ट बना ली हैं। जल्द ही इन पर कठोर कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *