Wed. May 20th, 2026

सीओ सिरसागंज ने सख्ती से कराया नाइट कर्फ्यू का पालन, खुली दुकानों को कराया बंद

  • सीओ सिरसागंज ने सख्ती से कराया नाइट कर्फ्यू का पालन.सिरसागंज सीओ देवेंद्र सिंह  शनिवार शाम पुलिस टीम के बाजारों में निकले और लोगो को नाइट कर्फ्यू का पालन कराते हुए मास्क चेकिंग अभियान चलाते हुए माइक द्वारा लोगो को जागरूक किया।इस दौरान सीओ सिरसागंज देवेंद्र सिंह ने लोगों को रात में न निकलने, आपस में उचित दूरी बनाए रखने, सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन करने, मास्क लगाने और रात में बेवजह घर से न निकलने के लिए लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों से अपील करते हुए सचेत किया। वही उन्होंने नाईट कर्फ्यू के दौरान खुली हुई दुकानों को भी बंद कराया। साथ ही रात में बेवजह निकले लोगों को रोककर घर से बाहर बिना मास्क के न निकलने की सख्त हिदायत दी। सीओ सिरसागंज देवेंद्र सिंह ने कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर लोगो की सुरक्षा को देखते हुए नाईट कर्फ्यू लगाया गया है। वही उन्होंने कहा कि नाईट कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराया जाएगा।और जो भी उलंघन करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। वही उन्होंने कहा कि रविवार को लगने बाले लॉक डाउन को लेकर पुलिस की तरफ से सारी तैयारियां पूर्ण है। कोविड 19 की गाइड लाइन का पालन कराया जाएगा।

रिपोर्टर-आदित्य प्रताप सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *