Wed. May 20th, 2026

कोरोना के बढ़ते कहर को लेकर एसडीएम और सीओ ने पुलिस टीम सहित किया बाजार का निरीक्षण

सिरसागंज मे कोरोना के बढ़ते कहर को लेकर एसडीएम और सीओ ने पुलिस टीम सहित किया बाजार का निरीक्षण­

बिना मास्क दुकानदारों व बाइक लेकर बाजार में फर्राटा भर रहे वाहन चालकों के किए चालान।

वही एसडीएम नवनीत कुमार गोयल और क्षेत्राधिकारी सिरसागंज देवेंद्र सिंह ने कहा कि बाजारों में अभियान चलाकर बिना मास्क दुकानदारों व बाजारों में बिना मास्क बाइक पर घूम रहे वाहन चालकों के चालान किए गए है। और ज्यादा भीड़ वाली दुकानों पर ग्राहकों को भी मास्क पहनने के निर्देश दिए गए हैं। दुकानदारों को सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने व ग्राहकों के लिए उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए गए हैं। साथ ही दुकानदारों को समझाया गया है कि अगर नियमों की अवहेलना हुई तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर- आदित्य प्रताप सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *