Wed. May 20th, 2026

फिरोजाबाद – बच्चा होने की दवा देने के बहाने महिला से छेड़छाड़ और रेप, बाबा हुआ गिरफ्तार

फिरोजाबाद – थाना नारखी पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ व दुष्कर्म करने के आरोपी बाबा चन्द्रपाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आश्रम के पीछे, मनिया खेड़ा इलाके से गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार, पीड़िता हाथरस जनपद की निवासी है जो अपने पति के साथ संतान प्राप्ति की आशा में बाबा के पास दवा लेने आई थी। इसी दौरान आरोपी चन्द्रपाल बाबा ने ‘बच्चा होने की दवा’ देने के बहाने महिला से छेड़छाड़ कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में थाना नारखी में मामला पंजीकृत किया गया था। थाना नारखी पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के चलते आज 13 जुलाई को आरोपी चन्द्रपाल बाबा पुत्र स्वर्गीय किशनलाल, निवासी मनिया खेड़ा, थाना नारखी, जनपद फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *