Wed. May 20th, 2026

बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज


शिकोहाबाद। थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव नगला रामचंद्र के पास बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति घायल हो जाने के मामले में घायल के भाई ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
सुभाष चन्द्र पुत्र स्व रामस्वरूप निवासी नगला रामचन्द्र थाना नसीरपुर के
भाई तुलाराम 29 जुलाई को मैदान से लौटते समय फुटपाथ पर चल रहे थे। तभी एक तेज गति से
आती हुई पल्सर सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक सवार बाइक लेकर भाग गया। सूचना पर पहुँचे परिजन उन्हें इलाज के लिए
ट्रामा सेन्टर ले गये जहां उनकी हालत गंभीर होने पर सैफई पीजीआई के लिए रैफर कर दिया। जहां वह जीवन मृत्यु के बीच झूल रहे हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बाइक सवार की तलाश शूरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *