जसराना के स्कूल में जल्द होगा बड़ा कार्यक्रम-बनेगी मिसाल….
फिरोजाबाद-जसराना के नगला घनी बिजलीघर के सामने स्थित प्रेमी माधव इंटर काॅलेज में आज यहां शिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं को घोष का प्रशिक्षण दिया गया। यहां की व्यवस्थायें देख रहे गौ सेवा धाम संचालक प्रवीण कुमार शास्त्री का कहना था कि यहां बच्चों को घोष कार्यक्रम का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इनकी प्रतिभा जाग्रत करने के लिये यह घोष सिखाया जा रहा है जैसे अतिथि लोगों के स्वागत, राष्ट्रीय गान, झंडारोहण व बच्चों को मोटीवेट करने के लिये इसको बजाया जाता था। आने वाले समय में जल्द ही एक बड़ा कार्यक्रम इस विद्यालय में करने जा रहे हैं। यह विद्यालय जसराना में नकल विहीन व एक अच्छा विद्यालय साबित होगा इसके लिये पूरे प्रयास जारी हैं।
