फिरोजाबाद – अज्ञात महिला एक छात्र के कान से सोने बाली उड़ा ले गई……
कस्बा पाढम में प्राथमिक विद्यालय से अध्यापक एवं रसोईया के होते हुए भी कीअज्ञात महिला एक छात्र के कान से सोने बाली उड़ा ले गई। महिला के बारे में अध्यापकों एवं रसोईयों को कोई जानकारी नहीं है। घटना की जानकारी होने पर प्राथमिक विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चे पुलिस चौकी पाढम शिकायत करने पहुंचे। चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मी बच्चों की शिकायत सुन प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। पुलिस ने अध्यापकों एवं रसोईयों से पूछताछ की। केशव कुमार पुत्र रामसेवक निवासी नगला मदार ने बताया एक महिला उसके कान से बाली उतार ले गई है। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य जहीर अहमद ने कहा उन्हें जानकारी नहीं है
