मंगलवार को तीन घण्टे बन्द रहेगी सिरसागंज नगर की विद्युत सप्लाई।
जिला फ़िरोज़ाबाद के नगर सिरसागंज उपखंड अधिकारी सिरसागंज जोगेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह नगर के अराव रोड स्थित विद्युत परिसर में मेंटीनेंस का कार्य किया जाएगा जिसके चलते नगर सिरसागंज की विद्युत सप्लाई सुबह 8:00 बजे से बंद कर दी जाएगी साथ ही उन्होंने बताया की लगभग 3 घंटे के कार्य के पूरा होने के साथ ही सप्लाई को सुचारू कर दिया जाएगा
रिपोर्टर-आदित्य प्रताप सिंह
