बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया
मुख्यमंत्री के आदेश पर बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान का शुभारम्भ हो गया है।1 जुलाई से 31 जुलाई तक पुलिस द्वारा विभिन्य स्कूल कालेजों में चलाया जा रहा है।इसी के चलते नगर सिरसागंज में स्थित क्षत्रिय इण्टर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं जागरूकता बैनर पर हस्ताक्षर कर लोगों को जागरूक किया।कार्यक्रम के दौरान अंजुली वर्मा सामाजिक कार्यकत्री जिला बाल संरक्षण इकाई फिरोजाबाद ने बच्चों को बताया और बालिकाओं की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 1090, 181 और डायल 100 की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी समय असुरक्षित महसूस होने पर तत्काल इन नंबरों पर कॉल कर सूचना दी जा सकती है। नंबर डायल करते ही आपकी मदद के लिए पुलिस तत्काल आप तक पहुंचेगी।साथ ही उन्होंने आत्मरक्षा के संबंध में भी महत्वपूर्ण बातें बताई। उन्होंने बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि आप निडर होकर कार्य करें। कार्यक्रम में बालिकाओं को आत्मरक्षा की जानकारी के साथ साथ सामाजिक कुप्रथाओं के प्रति भी जागरूक किया गया।इस मौके पर एस आई इरफान अहमद,एस आई रीतू राठी,कांस्टेबल रमेश चंद,महिला कांस्टेबल उपासना
क्षत्रिय इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल नरेश बाबू एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
रिपोर्टर-आदित्य प्रताप सिंह
