भाजपा कार्यकर्ताओ ने सांसद का मनाया जन्मदिन
फ़िरोज़ाबाद सिरसागंज- भारतीय जनता पार्टी के फ़िरोज़ाबाद सांसद डॉ०चन्द्रसेन जादौन का जन्मदिन सिरसागंज सांसद कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने समारोह कर जन्मदिन मनाया।
फ़िरोज़ाबाद के नगर सिरसागंज में स्थित सांसद कार्यालय पर कार्यकर्ताओ ने मिलकर सांसद डॉ चंद्रसेन जादौन का जन्मदिन मनाया।बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सांसद से केक कटवाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने फूल मालऐ पहनाई। इस मौके पर डॉ ललित मोहन, केशव गुप्ता, डॉ शोभित ,सौरभ जादौन, मधुप जादौन, अंशु सेंगर, आशा जादौन सभासद, रेनू उपाध्याय, एडवोकेट निशी शर्मा और क्षेत्र के बीजेपी समर्थक एवं कार्यकर्ता मौजदू रहे। कार्यक्रम के अंत में सांसद में सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्टर-आदित्य प्रताप सिंह
