Wed. May 20th, 2026

लॉक डाउन में जरूरतमंदों को दी राहत सामग्री, घर में रहने की अपील की

फ़िरोज़ाबाद– कोरोना वायरस के चलते जहां देश में लॉक डाउन लागू है वही रोज तबके कमाने खाने बालो के लिए संकट बढ़ गया है। इसी के चलते जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए लोगों ने हाथ बढ़ाना शुरू कर दिया है और साथ ही समाजसेवी व समाजसेवी संस्थाएं भी लोगों को राहत सामग्री उनके घरों तक पहुंचा रही है।और लोगों से घरों में रहने की अपील कर रही है इसी क्रम में जनपद फ़िरोज़ाबाद के ग्राम पंचायत फतेहपुर करखा नसीरपुर में शनिवार की सुबह कोरोना वायरस महामारी के चलते प्रदेश सरकार एवं राज्य महिला आयोग सदस्य सुमन चतुर्वेदी के मार्गदर्शन से जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री देने का काम किया गया जिनमे राशन कार्ड ना होने अथवा किसी अन्य कारण बस उन्हें राशन नहीं मिला है उन जरूरतमंद लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा राहत सामग्री दी गई। इस मौके पर लेखपाल नाजिर सिंह ,अनमोल यादव एडवोकेट निशी शर्मा जिला कार्यकारिणी सदस्य भाजपा, प्रमोद कुमार एडवोकेट ,अनूप शर्मा ,शैलेंद्र सैनी आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट- आदित्य प्रताप सिंह 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *