Wed. May 20th, 2026

दिल्ली से कानपुर जा रही बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा घुसी

दिल्ली से कानपुर जा रही बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा घुसी,

सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस वही सवारियों ने बस से कूदकर बचाई अपनी जान

जनपद फ़िरोज़ाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र अंतर्गत कठफोरी पुल के पास एक बस जो कि दिल्ली से कानपुर जा रही थी कि अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर में घुस गयी। वही बस में सवार सवारियो ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। वही सूचना पाकर  पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी। बस में सवार सवारियो ने बताया कि बस दिल्ली से कानपुर जा रही थी कि तभी कठफोरी पुल के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर में घुस गयी। वही हाइवे पर जाम की स्थिति बन गयी। जिसको पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया। और सवारियो को उनके गतव्य के लिए रवाना कर दिया।

रिपोर्टर- नवल किशोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *