Wed. May 20th, 2026

स्वस्थ शरीर के लिये खेलकूद जरूरी

फ़िरोज़ाबाद सिरसागंज – सिरसागंज मदनपुर के न्याय पंचायत नायन के उच्च प्राथमिक विद्यालय पर हुयी खेलकूद प्रतियोगिता जिसमें न्याय पंचायत नायन के सभी बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया प्रतियोगिता में लम्बीकूद,गोला फेक,100मी दौड़,200मी दौड़,400मी दौड़, कबड्डी,खो खो आदि खेलो का आयोजन कराया गया जिसमें सभी शिक्षक को अगल अलग खेल का प्रभारी बनाकर उसे सही ढंग एव सुरक्षित तरीके से सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी दी गयी।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सोनी शिवहरे अध्यक्ष नगर पालिका सिरसागंज एवं धर्मेद्र सिंह खण्ड शिक्षा अधिकारी मदनपुर के द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। एवं मदनपुर व्यायाम शिक्षक रवींद्र यादव एव बृज किशोर अशोक यादव भी पधारें अध्यापकों के द्वारा सभी अतिथियों को माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र भेटकर स्वागत किया गया।सभी अतिथियों ने बच्चों को स्वस्थ रहने के लिये खेलकूद से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी दी।कार्यक्रम के अंत में प्रत्येक वर्ग के विजेता टीम को गोल्ड मेडल देकर अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया। एवं कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को सन्तुना पुरुस्कार प्रदान किये गये। कार्यक्रम का संचालन पुष्पेन्द्र कुमार एन पी आर सी के द्वारा किया गया। एवं सभी शिक्षक साथियों का सहयोग प्रदान रहा। इस मौके पर रविकांत अनिल नीलेश अविनाश जितेन्द्र आशीष अजय बृजमोहन संजय चंद्रशेखर नव्लेश राकेश बालेश रवीद्र नगेन्द्र प्रताप जसवंत आदि शिक्षक बच्चे एवं सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद रहे।

 

रिपोर्टर -आदित्य प्रताप सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *