Wed. May 20th, 2026

पूर्व मंत्री जयवीर सिंह मुख्यमंत्री से मिले ,बताई क्षेत्रीय समस्याएं

फ़िरोज़ाबाद सिरसागंज-सिरसागंज के पूर्व मंत्री जयवीर सिंह और चेयरमैन कॉपरेटिव बैंक फिरोजाबाद अतुल प्रताप सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले और उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके निराकरण के लिए अनुरोध किया।
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सिरसागंज के पूर्व मंत्री जयवीर सिंह और अतुल प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और क्षेत्र की समस्याओं को उनके समक्ष रखा जहां एक और पूर्व मंत्री जयवीर सिंह ने किसानों की फसलों को लेकर चर्चा की वही देहात क्षेत्र में पेयजल और कुछ प्रमुख मार्गो के निर्माण को लेकर भी चर्चा की वहीं पूर्व मंत्री जयवीर सिंह ने बताया की मुख्यमंत्री की ओर से जल्द ही इन समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया गया है

 

रिपोर्टर- आदित्य प्रताप सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *