Wed. May 20th, 2026

फिरोजाबाद – श्रीराम कालोनी में पहुँचे नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज ,टंकी पर चढ़े वाशिंदों को समझाने का हो रहा प्रयास..

फ़िरोजाबाद-श्रीराम कालोनी के वाशिंदे अपनी मांगों को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े हुए हैं। वहीं नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज जी मौके पर पहुँच गए जो कि क्षेत्रीय लोगो को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल उन्हें टंकी से उतारने की कोशिशें जारी….

दरअसल पूरा मामला ये है ….

एक लंबा समय हो गया हमें आजादी पाए इसके बाद भी आज कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जो प्राथमिक जरूरतों के लिए आज भी आंदोलन करने को मजबूर हैं।

बिजली पानी सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए आज के समय में इस तरह के आंदोलन वाकई चिंता का विषय है,
एक ऐसा ही आंदोलन आज उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में देखने को मिला, जब स्थानीय लोगों ने अपनी मांगों के लिए पानी की बड़ी टंकी पर चढ़ना शुरू कर दिया

दरसल यह क्षेत्र श्री राम कालोनी का है जो फ़िरोज़ाबाद के कोटला रोड पर है आज भी विजली, पानी, सड़क, नाली खरंजो के होने के इंतजार में है नेता वोट मांगकर चले जाते है इसके बाद अधिकारी अपने आंख ओर कान बंद कर लेते है ऐसा विल्कुल नही है यहाँ के बाशिंदों ने कोई प्रयास नही किया …यह लोग पहले भी अपनी समस्याओं को लेकर भूख हड़ताल पर बैठ चुके है तब नेता व प्रशासन के अधिकारियों ने इन्हें अस्वासन दिया था भोली जनता एक बार फिर इंतजार में लग गई इस बार ईन लोगो ने एक नए तरीके को अपना विरोध जाहिर करने के लिए अपनाया है अब देखना होगा यह तरीका कितना कारगर सावित होगा या फिर एक लंबा इंतजार इन विकास की राह देख रहे लोगो के नसीब में आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *