फिरोजाबाद- नगर निगम वार्ड नंबर 28 हिमायूंपुर में आज नही आया पानी-जताया विरोध,नगर निगम मुर्दाबाद के लगाए नारे….
*नगर निगम वार्ड नंबर 28 हिमायूंपुर में आज नही आया पानी-जताया विरोध**नगर निगम मुर्दाबाद के लगाए नारे**लोगों का कहना एक सप्ताह से हैं परेशान**बताया-पार्षद नहीं उठाते फोन**बीती रात लाइट न आने के कारण नही भर पाई थी टंकी-अशोक राठौर*फ़िरोजाबाद-नगर निगम के वार्ड नंबर 28 हिमायूंपुर में आज पानी ही नहीं आया। जिस कारण लोग काफी परेशान रहे। लोगो ने अपने बर्तन रख विरोध प्रदर्शन किया और नगर निगम मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। कहना था पिछले एक सप्ताह से यहां पानी की स्थिति ऐसी है कभी आता है तो कभी नहीं आता। वहीं गंदा पानी भी आता है। फिलहाल इस समस्या को लेकर पार्षद को अवगत कराओ तो वह फोन ही नहीं उठाते। इसके अलावा बताया कि जल्द ही ध्यान नही दिया गया तो नगर निगम अधिकारियों को भी अवगत कराएंगे। क्षेत्रीय वहीं पार्षद अशोक राठौर से बात करने पर बताया कि वैसे तो पानी आता है ऑपरेटर से बात हुई है बीती रात लाइट न आने के कारण टंकी नहीं भर पाई। इस कारण पानी की आज समस्या रही।
