Wed. May 20th, 2026

समाजसेवियों ने नगला लोकमन को कराया सेनेटाइज

समाजसेवियों ने नगला लोकमन को कराया सेनेटाइज

सिरसागंज तहसील के नगला लोकमान और सियारमऊ गांव में चक्र फाऊंडेशन के अभिषेक प्रताप सिंह और अनुराग शर्मा व सत्यम शिवम सुंदरम फाऊंडेशन की सरिता जादौन द्वारा दोनों गांव में सेनेटाइजर गांव के लोगो के सहयोग से कराया गया। नगला लोकमान निवासी अपर सिविल जज विवेक यादव द्वारा अभिषेक प्रताप सिंह को अवगत कराया गया कि प्रशासन और ग्राम प्रधान द्वारा गांव में किसी भी प्रकार का ना तो सेनिटाइजर स्प्रे कराया गया ना ही मास्क का वितरण कराया गया। जानकारी पर बिना देरी किए ग्राम निवासियों द्वारा ही दोनों गांव में सेनिटाइजर कराया गया जिसकी शुरुआत माता के मंदिर हुई इसके बाद गांव के प्रत्येक घर घर जाकर सेनेटाइजर किया गया

दो दिन बाद घर के बने हुए मास्क का वितरण भी कराया जाएगा। इस पूरे अंतराल में ग्राम सचिव मानवेन्द्र सिंह हेड कॉन्स्टेबल नसीरपुर अवनीश कुमार, राम पाल सिंह, महेश कुमार साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता अनुराग शर्मा मौजूद रहे। साथ ही ग्राम के वरिष्ठ लोग धर्मवीर सिंह, अलवर सिंह, अरुण यादव, सौरभ यादव, पवन, अवधेश, निर्दोष,विजयबहादुर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *