Wed. May 20th, 2026

फिरोजाबाद – कलशयात्रा संग श्रीराम कथा का शुभारंभ…

कलशयात्रा संग श्रीराम कथा का शुभारंभ
शिकोहाबाद : मानस सेवा समिति के तत्वावधान में 38 वीं वार्षिक श्रीराम कथा का शुभारंभ मंगलवार को कलश यात्रा के साथ में हुआ। बैंडबाजों की धुन पर निकले भक्तजनों ने शहर की राहों को भक्तिमय कर दिया।
श्रीमानस सेवा समिति द्वारा मेला वाला बाग स्थित मानस भवन प्रांगण पर श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। 26 सितंबर तक होने वाले इस आयोजन के तहत मंगलवार को कलश यात्रा निकाली गई। महिलाओं ने कलश धारण किए। कलश यात्रा का शुभारंभ प्रभु श्रीराम की आरती उतार कर किया। कलश यात्रा रीठरा वाले मंदिर बड़ा बाजार से शुरू हुई और स्टेट बैंक, नारायण होटल, पालीवाल चौराहा होते हुए मानस नगर मेला वाला बाग पर पहुंची। यहां भगवान श्रीराम की आरती उतार कर प्रसाद वितरण किया गया। कलश यात्रा में मुख्य यजमान गजेन्द्र सिंह रामचरित मानस धारण किए हुए थे। मार्ग में जगह-जगह पर कलश यात्रा का स्वागत किया गया। कलश यात्रा में राज पचौरी, संजीव अग्रवाल लाला, विजेंद्र सिंह श्रीवास्तव , अश्रि्वनी कुमार जादौन, डॉ संजीव माथुर, विमल यादव, नंदकिशोर अग्रवाल, सचिन चौहान , डॉ देवेन्द्र वशिष्ठ, सुखवीर सिंह सिसोदिया, पप्पू गुप्ता
के अलावा गणमान्य नागरिक शामिल थे। अध्यक्ष केशव दत्त गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। कथा वाचक हरिद्वार से आए स्वामी लक्ष्मण दास जी महाराज हैं। कथा रोजाना दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक की जाएगी । जिसमें श्रद्धालु श्रवण कर कथा का लाभ उठाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *