Wed. May 20th, 2026

फिरोजाबाद – टायर फटने से खाई में गिरा ट्रैक्टर , हुआ बड़ा हादसा …

शिकोहाबाद से मैनपुरी मार्ग पर ग्राम मोहम्मदपुर रामनगर के बीच में ट्रैक्टर का टायर फटने से खाई में सामने गड़े बिजली के खंबे से टकरा गया है ट्रैक्टर में सवार 5 लोग घायल हो गए हैं जिसमें तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए आसपास के लोगों का कहना है की एक बढ़ा हादसा होने से बचा है अगर लाइट किसी तरह ट्रैक्टर में प्रवेश कर जाती तो न जाने क्या हो सकता था आसपास के लोग एकत्रित होकर पहुंचे तो सबको कड़ी मेहनत से बाहर निकाला और 108 नंबर एंबुलेंस हंड्रेड नंबर पुलिस को सूचना दी लेकिन दोनों में से कोई भी मौके वारदात पर समय से नहीं पहुंचे लोगों ने अपनी खुद की गाड़ी की व्यवस्था करके घायलों को उपचार के लिए JS Hospital पहुंचाया ट्रैक्टर में सवार लोग ग्राम कमरपुर के हैं जो बिजली विभाग का कार्य करते हैं किसी गांव में काम चल रहा था जहां ट्रैक्टर लेकर वह लोग जा रहे थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *