Wed. May 20th, 2026

इंदिरा मेमोरियल स्कूल में मैजिक शो का आयोजन, छात्र हुए मंत्रमुग्ध

फ़िरोज़ाबाद सिरसागंज-  सिरसागंज के कौरारा रोड स्थित इंदिरा मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में मैजिक शो का आयोजन हुआ । शो का उदघाटन निर्देशिका मिथलेश राना ने किया । जादू एक कला है , हाथ की सफाई व विज्ञान का संगम है । जादू कोई भूत प्रेत आत्माओं से नहीं होता है । ये बातें जादूगर सम्राट वर्मा ने इंदिरा मेमोरियल के कक्षा नर्सरी से कक्षा बारहवीं के छात्रों के समस्त प्रदर्शन करते हुए कहीं । जादूगर ने विभिन्न जादू जैसे रस्सी को काटकर फिर साबुत करके भाई- चारे का संदेश लड़के को लड़की बनाने जैसा हँसी का मैजिक दिखाकर भ्रूण हत्या जैसी कुरूती पर रोक लगाने का संदेश , कोलड्रिंक पीते समय गिलास हवा में उड़ना , एक बोतल की 8 – 10 बोतल बना देना , लोटे का पानी कभी खत्म नहीं होना आदि शो दिखाए । कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य श्री सी0वी0 सिंह , विद्यालय इंचार्ज आदित्य श्रीवास्तव तथा शिक्षक परिवार उपस्थित रहे । सभी ने मैजिक शो का आनन्द लिया ।

 

रिपोर्टर-आदित्य प्रताप सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *