Wed. May 20th, 2026

भव्य कार्यक्रम आयोजित कर मनाई गई दानवीर भामाशाह जयंती

फिरोजाबाद। दानवीर भामाशाह की जयंती पूरे प्रदेश के साथ-साथ जनपद में भी भव्य रूप से मनाई गई, कार्यक्रम का आयोजन राज्य कर विभाग फिरोजाबाद द्वारा किया गयाl मुख्य कार्यक्रम सदर विधायक मनीष असीजा की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार कक्ष में संपन्न हुआ,कार्यक्रम में सदर विधायक के अलावा मेयर कामिनी राठौर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह व्यापारी कल्याण मंडल के अध्यक्ष सुनील पेंगोरिया भारतीय व्यापार एवं उद्योग मंडल के प्रतिनिधि रामनरेश कटारा अपर जिलाधिकारी न्यायिक संगीता गौतम, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता के साथ-साथ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और व्यापारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर सभी ने एक स्वर से दानवीर भामाशाह की दानशीलता और योगदान का स्मरण किया,इस अवसर पर सर्वाधिक जी एस टी देने वाले व्यापारिक संसाधनों को स्मृति पत्र देकर सम्मानित किया गया,जिसमें सर्वश्री टाइगर संस ग्लास इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड शिकोहाबाद,सर्वश्री थाना राम चौधरी शिकोहाबाद,सर्वश्री जुपिटर ग्लास वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड फिरोज़ाबाद,सर्व श्री अशोक केमिकल प्राइवेट लिमिटेड फिरोज़ाबाद,सर्वश्री पावन एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इसके अलावा समाज में योगदान देने वाले कुछ विशिष्ट व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया,जिसमें छदामी लाल जैन सेवार्थ के संचालक पी 0के0 जिंदल,दिनेश चंद जैन,कैंसर स्मृति सेवा संस्थान के संस्थापक राहुल सिटीजन, यस ए ब्लड बैंक के संस्थापक अमित गुप्ता को भी सम्मानित किया गया,इस अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया और सुना गया,इस अवसर पर बोलते हुए सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि व्यापारियों ने हमेशा ही आगे बढ़कर देश और समाज की सेवा की है,स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान जमुनालाल बजाज,घनश्याम दास बिरला, जमशेदजी टाटा के योगदान को कदापि नहीं बुलाया जा सकता,दानवीर भामाशाह के योगदान से आज पूरा राष्ट्र गौरवान्वित है,उनकी जन्मशती का आयोजन उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है, आज जरूरत है कि हम व्यापारियों को शब्दों से नहीं हृदय से याद रखें, इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील पैंगोरिया ने कहा कि व्यापारियों ने सदैव राष्ट्र प्रेम की भावना से प्रेरित होकर कार्य किया है, हम सब इस बात के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ है, कि समाज और राष्ट्र के लिए सदैव समर्पित रहेंगे, इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और अतिथियों के स्वागत के साथ प्रारंभ हुई, इस अवसर पर बच्चों द्वारा स्वागत नृत्य और संस्कृति दल के द्वारा देश भक्ति पूर्ण गीत प्रस्तुत किया गया, इस संपूर्ण कार्यक्रम की व्यवस्थापक रोली निगम ज्वाइंट कमिश्नर राज्य कर रही। मंच का संचालन धर्मेंद्र बहादुर ज्वाइंट कमिश्नर राज्य कर द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *