Wed. May 20th, 2026

दबंगो ने भीड़ भरे इलाके में युवक को बेरहमी से पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल


शिकोहाबाद। पुलिस प्रशासन की सख्ती के बाद भी दबंगो की दबंगई रुकने का नाम नही ले रही है। दबंग भीड़ भरे चौराहा पर लोगों के साथ जमकर मारपीट कर रहे हैं। सुभाष तिराहा पर हुई खुली दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मामला रविवार की शाम का है जहां नेशनल हाइवे के सुभाष तिराहा के पास कुछ लोगों की भीड़ जमा है। ब्रिज के नीचे पुलिस पिकेट होने के बाद भी दबंग बीच सडक पर युवक को जमकर मारपीट करते दिखाई दे रहें। कई लड़को का झुंड एक युवक को पकड़कर बेरहमी से लात घुसे से जमीन पर गिरा गिराकर पीटते नहर आ रहे हैं। मारपीट के दौरान तिराहा पर जाम की स्थित नहर आ रही है लेकिन कोई पुलिस कर्मी पीड़ित युवक को बचाने सामने नही आ रहा है। मारपीट का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस बारे में पुलिस ने बताया कि सुभाष तिराहा पर मारपीट के मामले में एक आरोपी को पकड़ा गया है। उसे शांति भंग में कार्यवाही की गई है। जबकि अन्य पकड़े गए नाबालिग थे इसलिए उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया है।
फोटो एसकेबी शिकोहाबाद के सुभाष तिराहा पर मारपीट करते हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *