Wed. May 20th, 2026

मनरेगा के तहत कार्य शुरू, मजदूरों में खुशी

फ़िरोज़ाबाद– कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए कार्य के दौरान एक-दूसरे मजदूर कार्य स्थल पर शारीरिक दूरी बनाकर काम कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूरों को रोजगार देने के लिए सरकार ने मनरेगा का कार्य शुरू कराया है। रोजगार पाने से मजदूरों के चेहरे पर खुशी साफ तौर पर झलकती देखी जा रही थी। मनरेगा के तहत सड़क निर्माण के कार्य की शुरुआत होने से स्थानीय बेरोजगार मजदूरों में खुशी देखने को मिल रही है। जनपद फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र के अराव ब्लाक के ग्राम नसूपुर सन्जेती में मनरेगा के तहत कार्य की शुरुआत होने से मजदूरों के चेहरे खिल उठे हैं।सभी खुश नजर आए कि अब हमें परिवार के भरण पोषण में दिक्कत नही आएगी।कार्य स्थल पर मजदूरों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा गया है। ताकि संक्रमण से भी बचाव हो सके।

रिपोर्टर- अनुपम यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *