पर्यावरण दिवस पर चौकी प्रभारी ने पौधरोपण कर लिया पर्यावरण रक्षा का संकल्प
विश्व पर्यावरण दिवस पर कठफोरी चौकी प्रभारी मोहर सिंह ने चौकी पर पौधारोपण कर पर्यावरण रक्षा का संकल्प लिया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एसएसपी फिरोजाबाद सचिंद्र पटेल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सिरसागंज डॉ ईरज राजा के नेतृत्व में कठफोरी चौकी प्रभारी मोहर सिंह ने चौकी पर पौधारोपण कर पर्यावरण रक्षा का संकल्प लिया। कठफोरी चौकी प्रभारी ने कहा कि सभी लोगों को पौधारोपण करना चाहिये साथ ही पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लेने की बात भी कही। इस मौके पर चौकी का स्टाफ मौजूद रहा
रिपोर्टर- आदित्य प्रताप सिंह
