आंधी व बारिश ने मचाई तबाही हुआ नुकसान
फ़िरोज़ाबाद– शुक्रवार की शाम को आई आंधी के बाद भीषण बारिश हुई और आंधी से दर्जनों की संख्या में पेड़ गिरने से बिजली के तार टूट गए जिससे विद्युत व्यवस्था गड़बड़ा गई वहीं एनएच2 पर तमाम पेड़ गिर गए तथा श्री साईनाथ पॉली ट्यूब टोड़सी बाबा की साला पर प्लास्टिक के पाइप की फैक्ट्री का टीन सेट उड़ गया जो लगभग आधा किलोमीटर के दायरे में जा गिरा। जिससे कोई अनहोनी नहीं हुई फैक्ट्री में रखा कच्चा माल व मशीन भी भीग गई जिससे काफी नुकसान हो गया। फैक्ट्री मालिक ने बताया कि शाम के समय आई आंधी और बारिश से उनकी फैक्ट्री का टीन सेट उड़ गया और फैक्ट्री में रखा कच्चा माल व मशीन भी भीग गई जिससे काफी नुकसान हुआ है।
रिपोर्टर- आदित्य प्रताप सिंह
