Wed. May 20th, 2026

एक दिन की जिला समन्वयक बनी आयुषी

सिरसागंज:- उत्तर प्रदेश सरकार की मातृशक्ति के प्रति जागरूक योजना मिशन शक्ति के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के कार्यालय पर जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने एक दिन के लिए श्री एम. डी. जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज की कक्षा 12 की छात्रा कु आयुषी को जिला समन्वयक का कार्य सम्पादित करने के लिए प्रदान किया। सर्वप्रथम देश के महान वैज्ञानिक एवं पूर्व राष्ट्रपति माननीय डॉ ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।आयुषी ने जिला समन्वयक के रूप में कार्यालय में वर्तमान कार्यों की समीक्षा करते हुए बताया कि विगत वर्ष में वैश्विक महामारी कोविड-19 में जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद द्वारा विभिन्न ऑनलाइन क्विज, वर्चुअल मॉडल, पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसके साथ ही प्राचीन भारतीय वैज्ञानिकों की जीवनी श्रृंखला, कोरोना योद्धाओ के सम्मान श्रृंखला का भी कार्य किया गया है। वर्तमान में जिलाधिकारी फिरोजाबाद श्री चन्द्र विजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी फिरोजाबाद श्री चर्चित गौड़ के निर्देशन में विद्यालयी स्तरीय विज्ञान कार्यक्रमों का आयोजन बिना किसी वित्तीय सहमति से दिनाँक 29 जनवरी से अनवरत जारी हैं। जिसमें सभी के सहयोग से अभी तक 31 कार्यक्रमों का आयोजन सफलतापूर्वक किया जा चुका है।अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि कु आयुषी विद्यालय की मेधावी छात्रा है, इससे पूर्व छात्रा ने राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में भी प्रतिभाग किया है। उन्होंने छात्रा के कार्य की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रिपोर्टर- आदित्य प्रताप सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *