फिरोजाबाद – ऑटो चालक ने फांसी लगाकर खुदकुशी की, सूदखोरी से था परेशान…
फिरोजाबाद – जनपद में एक ऑटो चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राकेश के रूप में हुई है, जो टूण्डला के तेल मिल रोड पर रहता था। मृतक के परिजनों अनुसार, राकेश आर्थिक तंगी और सूदखोर से परेशान था। शनिवार को उसका शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला, जिससे सनसनी फैल गई। मृतक की मां द्रोपा देवी ने बताया कि शुक्रवार को सूदखोर ने घर में घुसकर राकेश के बेटे से मारपीट की थी, जिससे राकेश काफी परेशान था। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की हर एंगल से जांच कर रही है और सूदखोर की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
