Wed. May 20th, 2026

फिरोजाबाद – शिकोहाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल

फिरोजाबाद – शिकोहाबाद क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच शुक्रवार देर रात मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ शिकोहाबाद प्रवीण तिवारी के मुताबिक, एक दिन पहले एक युवक से फोन पर बात करते समय बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल लूट लिया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक अपाचे बाइक पर घूम रहे हैं। जब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान विकास और सचिन के रूप में हुई है, जो रसूलपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, लूटा गया मोबाइल फोन और अपाचे बाइक बरामद की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *