Wed. May 20th, 2026

पुलिस ने बिना मॉस्क व हेलमेट बाले बाइक चालको के काटे चालान

फ़िरोज़ाबाद–अरांव चौकी प्रभारी ने चेकिंग अभियान चलाकर बिना मास्क और बिना हेलमेट के वाहन दौड़ाने वालों के चालान काटे। साथ ही दुकानदारों को मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंस का पाठ भी पढ़ाया। अनलॉक-एक के चलते अरांव चौकी प्रभारी छत्रपाल सिंह ने शुक्रवार को अरांव क्षेत्र में एसबीआई बैंक के पास चेकिंग अभियान चलाकर बिना मास्क और बिना हेलमेट के वाहन दौड़ाने वालों के चालान किए। चेकिंग के दौरान क्षेत्र मे अफरा तफरी मची रही।इसके अलावा पुलिस ने चौक के दुकानदारों को मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंस का पाठ भी पढ़ाया,बाइक चालक पुलिस को देखकर इधर-उधर दौड़ते नजर आए।चेकिंग के दौरान कुछ लोग पुलिस को चकमा देकर निकलने का प्रयास करने लगे तो पुलिस ने दौड़कर बाइक चालकों को पकड़ा और चालान किया।

रिपोर्टर-अनुपम यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *