थाना प्रभारी को दी गई विदाई
जनपद फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज में थानाध्यक्ष सिरसागंज सुनील कुमार तोमर का थाना शिकोहाबाद के लिए स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

http://www.voiceoffirozabad.com
इस दौरान थाने के स्टाफ और नगर के लोगों ने थानाध्यक्ष का फूल माला व शॉल पहनाकर विदाई दी। इस दौरान सुनील कुमार तोमर ने कहा कि मेरे कार्यकाल में क्षेत्रवासियों का बहुत सहयोग मिला जिसे मैं भूल नहीं सकता हूं।साथ ही साथ नगर के गणमान्यो द्वारा थाना प्रभारी सुनील कुमार तोमर के कार्यकाल के दौरान किए गये कुशल नेतृत्व एंव कार्यो की सराहना की तथा शुभकामनायें दीं,थाना जसराना से स्थानांतरण होकर सिरसागंज आये नये थाना प्रभारी गिरीश चन्द्र गौतम ने कहा कि मेरा पहला कर्तव्य है कि क्षेत्र में शांति कायम रहे तथा अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो ,इस मौके पर नगर के गणमान्य व्यक्ति व थाने का स्टाफ मौजूद रहा।
रिपोर्टर-आदित्य प्रताप सिंह
